चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल में फायर सेफ्टी ड्रिल, अस्पताल उप अधीक्षक डॉ. इदरीश खान ने टैंक में उतरकर दिया प्रैक्टिकल डेमो
Churu, Churu | Oct 17, 2025 जयपुर के एसएमएस ट्रोमा सेंटर में लगी आग की घटना के बाद से चूरू का राजकीय भरतिया अस्पताल प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया है। शुक्रवार को अस्पताल की मातृ-शिशु इकाई परिसर में फायर सेफ्टी नोडल अधिकारी एवं उप अधीक्षक डॉ. इदरीश खान ने अस्पताल स्टाफ को आगजनी की आपात स्थिति से निपटने का लाइव प्रशिक्षण दिया।