चूरू: दीपावली पर्व के मद्देनजर चूरू रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा चेकिंग अभियान चलाया गया, यात्रियों को जागरूक भी किया गया
Churu, Churu | Oct 17, 2025 चूरू रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को दीपावली पर्व को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा एवं सतर्कता सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा चेकिंग अभियान चलाया गया। चूरू आरपीएफ, जीआरपी और वाणिज्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा यह अभियान चलाया गया। आरपीएफ चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर नन्दकिशोर, जीआरपी इंचार्ज हेड कांस्टेबल रामवीर नेहरा मौजूद रहे।