आगरा: काजीपाड़ा में पानी का गुब्बारा मारने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, एक युवक घायल
Agra, Agra | Mar 25, 2024 थाना रकाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत काजीपाड़ा में पानी का गुब्बारा मारने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई, और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल अवस्था में परिजनों के द्वारा युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज जारी है।