सुरावली गांव के जोहड़ से मछली चोरी कर ले जाने के आरोप में पुलिस थाने में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आज रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि सुखपाल सिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि अज्ञात आरोपी सुरावाली जोहड़ मछली चोरी कर ले गया। पुलिस ने चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच विजय सिंह एएसआई कर रहे है।