भरथना: बकेवर और महेवा क्षेत्र में अंधेरे में डूबे 260 गांव, फाल्ट के कारण 16 घंटे की बिजली आपूर्ति ठप रही
लगातार बारिश के बाद महेवा क्षेत्र के करीब 200 तथा बकेवर उपकेंद्र से जुड़े लगभग 60 यानी 260 गांवों की बिजली आपूर्ति 16 घंटे तक ठप रही। उमस भरी गर्मी और मच्छरों के बीच लोगों को पूरी रात जागकर बितानी पड़ी। बिजली गुल होने से पेयजल संकट भी गहरा गया और पंखे, कूलर व पानी की मोटरें बंद रहीं। महेवा क्षेत्र के इकनौर, अनंतराम, मेहंदीपुर और अहेरीपुर आपूर्ति ठप रही।