शेखपुरा: चंकदरा गांव निवासी राजमिस्त्री के बेटे ने मैट्रिक की परीक्षा में प्रदेश में पांचवां स्थान किया प्राप्त
मैट्रिक की परीक्षा में चेवाड़ा प्रखंड के चकन्द्रा गांव का एक राजमिस्त्री का बेटा पूरे बिहार में पांचवा स्थान लाकर जहां अपने माता-पिता का नाम रौशन किया तो वही शेखपुरा जिला का भी गौरव बढ़ाया है। रामप्रीत पंडित और सोना देवी के पुत्र हरेराम कुमार ने मैट्रिक की परीक्षा में 484 नंबर लाकर पूरे बिहार में पांचवा स्थान पर अपना कब्जा जमाया।