मोहनलालगंज: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भपात कराने का आरोप; दहेज मांगने पर टूटा रिश्ता
लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, भावाखेड़ा निवासी मनीष कश्यप ने मंदिर में शादी का भरोसा देकर संबंध बनाए। गर्भवती होने पर आरोपी ने अपने दोस्त के जरिए गर्भपात की दवा खिलाई, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।