अशोक नगर: शहर के तार वाले बालाजी मंदिर में सेवा पखवाड़ा अभियान, सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक
अशोकनगर में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को दोपहर 3 बजे नगर पालिका अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने शहर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तार वाले बालाजी हनुमान मंदिर परिसर में जनजागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान प्रसाद व फूल-मालाएं बेचने वाले दुकानदारों को पर्यावरण के अनुकूल डलियां उपलब्ध करवाई गईं।