हरदा: नए ट्रांसफार्मर से जोड़े जाएंगे 11 केवी फीडर, आज शहर में दो चरणों में बिजली रहेगी बंद।
Harda, Harda | Jul 12, 2026 हरदा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को नए पावर ट्रांसफार्मर पर 11 केवी फीडरों का लोड शिफ्ट करने के कार्य के चलते दो चरणों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली कंपनी के अनुसार, पहला शटडाउन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। इस दौरान 33/11 केवी हरदा शहर उपकेंद्र से संचालित सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।