अंबाह: चंबल नदी के पिनाहट-उसैद घाट पर पीपा पुल हटाने की कार्रवाई शुरू, स्टीमर बनेगा यात्रियों का सहारा
Ambah, Morena | Jul 8, 2026 अंबाह। चंबल नदी के पिनाहट-उसैद घाट पर बुधवार सुबह पीपा पुल हटाने की कार्रवाई हुई शुरू । प्रशासन ने स्लीपर निकालने का कार्य प्रारंभ किया। बरसात में चंबल का जलस्तर बढ़ने की संभावना के चलते पुल हटाया जा रहा है। पुल हटने के बाद आवागमन बंद रहेगा। यात्रियों के लिए जल्दही स्टीमर सेवा शुरू की जाएगी।