दुमका: दुमका के सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया
Dumka, Dumka | Apr 6, 2024 सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में शनिवार को विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ बिमल प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में स्नातकोतर वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा ईस्ट एंग्लिया यूनिवर्सिटी यूनाइटेड किंगडम और प्रधान दुमका के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला संताल खाद्य प्रणाली को टिकाऊ और स्वस्थ बनाने विषय पर था।