लोहरदगा: रांची में लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, राज्य और क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्चा
लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत ने गुरुवार शाम लगभग 4:00 बजे सीएम हेमंत सोरेन से उनके रांची स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। दोनों नेताओं के बीच जनकल्याणकारी योजनाओं, संसाधनों के सदुपयोग और राज्य की भावी रणनीतियों को लेकर लंबी बातचीत हुई।