लोहरदगा: होटल नोवेल्टी में भाजपा ने प्रेस वार्ता की, विधायक नवीन जायसवाल ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे पावरगंज स्थित होटल नोवेल्टी में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इससे पूर्व पार्टी नेताओं ने पावरगंज चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।