संग्रामपुर: संग्रामपुर में तेज रफ्तार ट्रक दुकान में घुसा, टला बड़ा हादसा
संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। संग्रामपुर–गंगटा मुख्य मार्ग पर तीन बटिया चौक के पास गंगटा की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा। राहत की बात यह रही कि घटना के समय दुकान बंद थी और देर रात होने के कारण सड़क पर लोगों की आवाजाही भी कम थी, जिससे कोई हताहत नहीं