सुपौल: दिवंगत अधिवक्ता ब्रजेश कुमार सिंह के परिजनों को जिला विधिक संघ ने दिया 5 लाख का सहायता चेक
Supaul, Supaul | Jun 29, 2026 सुपौल जिला विधिक संघ, सुपौल की ओर से सोमवार को दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय ब्रजेश कुमार सिंह के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। संघ के पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने स्वर्गीय ब्रजेश कुमार सिंह के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।