सिवनी: नगर पालिका के विदाई समारोह में हंगामा, कांग्रेस पार्षद और भाजपा नेताओं के बीच झड़प
Seoni, Seoni | Jun 25, 2026 सिवनी नगर पालिका कार्यालय में सब इंजीनियर वंदना मरकाम के विदाई समारोह के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। मंच से उद्बोधन देने से रोकने की बात को लेकर कांग्रेस पार्षद और भाजपा नेताओं के बीच तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई। गुरुवार को सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।