सांगोद. ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे इन्द्र विहार स्थित अपने आवास पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मैराथन समीक्षा बैठक ली। बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, शिक्षा विभाग, समग्र शिक्षा अभियान, जिला परिषद, पंचायत समिति, सार्वजनिक निर्माण विभाग और जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।