पनागर: बरेला शारदा मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा, पाँच वाहनों की टक्कर से मची चीख-पुकार
बरेला थानांतर्गत शारदा मंदिर के पास सोमवार की सुबह 10 बजे के करीब एक दिल दहला देने वाला भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ रफ्तार के रोमांच ने चंद पलों में जिंदगी को पटरी से उतार दिया। दरअसल, एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की होड़ में देखते ही देखते पांच वाहन—ट्रक, हाइवा, बस और जीप—आपस में ताश के पत्तों की तरह टकरा गए। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि वाहनों