हुसैनाबाद: 8 दिनों से अंधेरे में हरिजन स्कूल क्षेत्र, बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा ।
हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के हरिजन स्कूल के समीप स्थित ट्रांसफार्मर से पिछले आठ दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण सैकड़ों परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से पेयजल संकट भी गहरा गया है और जनजीवन प्रभावित हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार सूचना देने के बावजूद विभाग ने स्थायी समाधान नहीं