बुलंदशहर: पुलिस पर कोर्ट के आदेश के बावजूद निर्माण कराने का आरोप, अधिवक्ताओं ने एसएसपी बुलंदशहर से मिलकर की शिकायत
सिकंद्राबाद के ग्राम सांवली से जुड़े एक भूमि विवाद को लेकर अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बुलंदशहर से मुलाकात की। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि न्यायालय में मामला विचाराधीन होने और यथास्थिति बनाए रखने के आदेश के बावजूद थाना सिकंद्राबाद पुलिस की मिलीभगत से मौके पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।