बुलंदशहर: डूडा विभाग बुलंदशहर जनपद के 17 नगर निकाय क्षेत्रों में लगभग ₹10 करोड़ की लागत से 96 सड़कों का निर्माण कराएगा
बुलंदशहर जिले के शहरी क्षेत्रों में सड़क निर्माण के लिए एक बड़ी योजना तैयार की गई है। डिस्ट्रिक्ट अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी (डूडा) विभाग बुलंदशहर जनपद के 17 नगर निकाय क्षेत्रों में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से 96 सड़कों का निर्माण कराएगा। इसके प्रस्ताव शासन को भेजे जा चुके हैं। डूडा विभाग ने सड़क निर्माण के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार किए हैं।