गुरुवार शाम 4 बजे चंदला विधानसभा से विधायक एवं राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने नववर्ष के अवसर पर पावन नगरी ओंकारेश्वर में सपरिवार माँ नर्मदा जी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया तथा श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। उन्होंने भगवान भोलेनाथ और माँ नर्मदा से सभी के कल्याण की कामना की।