चंडी: जैतीपुर में दो बदमाशों ने किराना दुकान से ₹30 हज़ार चुराए, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
Chandi, Nalanda | Aug 19, 2025 चंडी थाना क्षेत्र के जैतीपुर मोड़ के पास सोमवार की दोपहर एक बजे एक किराना दुकान से दो बदमाश ने दुकानदार को चकमा दे कर 30 हज़ार रुपया चुराकर भागने के दौरान स्थानीय लोगों ने पकड़कर मारपीट किया उसके बाद पुलिस को हवाले कर दिया। जबकि एक बदमाश फरार हो गया। जैतीपुर निवासी रामचरण रविदास ने कहा कि मेरे दुकान पर दो बदमाश बाइक से आया और एक कोल्ड ड्रिंक्स बोतल मांगा।