चंडी: महेशपुर गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों की झड़प, दो लोग घायल
Chandi, Nalanda | Aug 16, 2025 चंडी थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में शनिवार की शाम पांच बजे जमीनी विवाद में हुई झड़प में दो लोग घायल हो गए। घटना के सबन्ध में बताया कि शैलेश प्रसाद व राममूर्ति प्रसाद में कई वर्षों से जमीनी विवाद चला आ रहा था। आज शाम में दोनों के बीच जमीनी विवाद में कहा सुनी हुई । उसके बाद दोनों के बीच झड़प हो गया। जिसमें शैलेश प्रसाद व एक अन्य घायल हो गया।