श्योपुर में गुरु पूर्णिमा पर बवाल!
धोरेट सरकार मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के साथ वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा कथित मारपीट का मामला सामने आया है। श्रद्धालुओं का आरोप है कि रास्ते में रोककर उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट की गई और झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी गई।
घटना का वीडियो श्रद्धालुओं ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम आगरा थाना क्षेत्र के जंगल का है। पीड़ित पक्ष ने आगरा थाना पुलिस से शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
⚠️ फिलहाल वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मामले में वन विभाग का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।
आपकी क्या राय है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर दें।
#Sheopur #BreakingNews #GuruPurnima #DhoratSarkar #ForestDepartment #GroundYatra