औरैया: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारायणपुर में रजिस्ट्रार ऑफिस के समीप दबंगों ने देवर भाभी को पीट कर किया घायल,पुलिस से शिकायत
ग्राम शेरपुर सरैया निवासी शकुंतला देवी अपने देवर गंधर्व सिंह के साथ एक जमीन का बैनामा कराने के लिए रजिस्टर ऑफिस में आई हुई थी। जब वह ऑफिस के समीप पहुंची कि तभी खेत मालिक के भतीजे द्वारा रोक कर उनकी मारपीट कर दी गई। महिला ने बताया कि वह लोग खेत का बैनामा न करने की बात कह रहे थे। पीड़ित महिला ने अपने देवर के साथ कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।