उधवा: अचानक बदला मौसम का मिजाज,उधवा प्रखंड के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत
सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। उधवा प्रखंड के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश होने से किसानों को फायदा पहुंचा है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप से आमलोग काफी परेशान हो गए थे।