एनसीसी के 4 बिहार बटालियन के देखरेख में बरौनी कैंप में चल रहा 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-XVII) का आज शानदार समापन हुआ। इस शिविर में विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के करीब 500 कैडेट्स ने हिस्सा लिया। जहां उन्हें सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास के गुर सिखाए गए।