खालवा: जंगली कुत्तों का आतंक: बाड़ों में घुसकर बछड़ों पर हमला, 1 की मौत, 2 घायल; ग्रामीणों में दहशत
Khalwa, Khandwa | Apr 13, 2026 छैगांवमाखन ब्लॉक के भिगांवा नानकारी गांव में जंगली कुत्तों का झुंड इन दिनों मवेशियों पर लगातार हमला कर रहा है। रविवार को कुत्तों ने बाड़े में बंधे बछड़ों को निशाना बनाया, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दो को ग्रामीणों ने बचा लिया। भिगांवा नानकारी गांव में जंगली कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।