पन्ना: पन्ना के बड़े जैन मंदिर में महाखोज: मिलीं सदियों पुरानी पांडुलिपियां और 'तेरह द्वीप' का दुर्लभ माड़ना नक्शा!
Panna, Panna | Jun 26, 2026 ‘ज्ञान भारतम’ कार्यक्रम के तहत मध्य प्रदेश के पन्ना में बड़ी ऐतिहासिक सफलता मिली है। कलेक्टर ऊषा परमार के निर्देशन में धाम मोहल्ला स्थित प्राचीन पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से सदियों पुराने दुर्लभ धार्मिक ग्रंथ और पांडुलिपियां खोजी गई हैं। इसमें कपड़े पर बना प्राचीन ‘तेरह द्वीप’ का मानचित्र मुख्य आकर्षण है।