लोहरदगा झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने रविवार शाम लगभग 5 बजे कहा की केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट को झारखंड राज्य और आदिवासी हितों के लिए निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड जैसे पिछड़े और खनिज-सम्पन्न राज्य को बजट में अपेक्षित सहयोग नहीं मिला है, जिससे राज्य की विकास योजनाएं गंभीर रूप से प्रभावित होंगी।