बालोद: कच्ची नहर से 25% पानी वेस्टेज हो रहा, 60 किमी नहर की लाइनिंग नहीं, हर साल 1350 करोड़ लीटर पानी बर्बाद
Balod, Balod | Apr 22, 2026 बालोद सहित बीएसपी और आसपास के चार जिलों के लिए जीवनदायिनी माने जाने वाले तांदुला, गोंदली और खरखरा बांध का बड़ा हिस्सा हर साल बेकार बह रहा है। कच्ची नहरों और अधूरी लाइनिंग के कारण करीब 1350 करोड़ लीटर पानी व्यर्थ चला जाता है। मुख्य कारण लगभग 60 किलोमीटर नहर की अब तक लाइनिंग नहीं होना है।