सिद्धमुख: ददरेवा गांव के पास वाहन की टक्कर से लघुशंका के लिए खड़े व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं, बाइक भी हुई क्षतिग्रस्त
ददरेवा गांव के पास एक सडक दुर्घटना में लघुशंका के लिए बाईक के पास खड़े पाबासी गांव निवासी एक व्यक्ति के तेजगति व लापरवाही से वाहन की टक्कर लगाने से गंभीर रूप से घायल होने के आरोप का मामला सामने आया है घटना के संबंध में पुलिस ने मैक्स गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मुकेश जांगिड़ ने अपने चाचा के वाहन टक्कर की लगने का मामला दर्ज करवाया है।