चुनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। मामले को लेकर प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहित 6 महीने से मायके में रह रही थी। वाराणसी के सिंधोरा में उसका डेढ़ वर्ष पूर्व विवाह किया गया था।