नरवल तहसील क्षेत्र में एक युवक ने पड़ोसी महिला पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि महिला ने उसे सरकारी कॉलोनी दिलाने का झांसा देकर उसकी जमीन का बैनामा करा लिया। पीड़ित ने SDM से शिकायत की है। SDMनरवल विवेक कुमार मिश्रा ने मंगलवार 4बजे बताया कि,इस मामले में संबंधित को जांच के निर्देश हुए है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।