नीम चक बथानी: बथानी में कड़ी सुरक्षा के बीच रामनवमी का जुलूस निकाला गया
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के बथानी बाजार में शुक्रवार को रामनवमी का जुलूस निकाला गया। इसकी जानकारी देते हुए नीमचक बथानी थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय ने शुक्रवार की रात 8 बजे बताया कि बथानी बाजार में रामनवमी के अवसर पर जुलूस निकाला गया जुलूस में किसी के द्वारा कोई हो हुड़दंग न किया जाए इसको लेकर काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।