पीलीभीत: कुटिया गोंदिया नई बस्ती में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, कई छप्परपोश घर जलकर हुए राख
पीलीभीत कुटिया गोंदिया नई बस्ती में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई छप्परपोश घर उसकी चपेट में आ गए। आग लगने से घरों में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद बस्ती में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया पर जबतक सब कुछ जलकर राख