करकेली: ग्राम कछारी निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की सर्पदंश से हुई मौत,पुलिस मर्ग कायम कर जांच मे जुटी
Karkeli, Umaria | Jun 27, 2026 ग्राम कछारी निवासी एक 45 वर्षीय व्यक्ति किशोर सिंह पिता मान सिंह की सर्पदंश से मौत हो गई है।बताया जाता है कि किशोर सिंह को रात में सर्प के काटते ही आनन फानन में इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।मामले की सूचना पर थाना नौरोजाबाद पुलिस ने BNSS की धारा 194 के तहत मर्ग कायम कर जांच मे जुटी है।