उदवंत नगर: दर्शन छपरा गांव से पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस के साथ एक अपराधी को किया गिरफ्तार
अवैध हथियार के साथ एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पहचान दर्शन छपरा निवासी सरोज यादव पिता महेश सिंह के रूप में हुआ। तलासी के दौरान पुलिस ने दो देसी कट्टा सात जिंदा कारतूस एक पिस्टल एक मैगजीन एक चोरी का ट्रैक्टर एक होलेस्टर साथ ही 28 लीटर देसी शराब जप्त किया।