रामपुर: रक्षाबंधन पर बहनों को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने के बावजूद रामपुर रोडवेज बस स्टेशन पर बसों के लिए तरस रहे हैं यात्री
Rampur, Rampur | Aug 8, 2025 शुक्रवार को सुबह 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार रक्षा बंधन से एक दिन पहले, रामपुर रोडवेज बस स्टेशन के बाहर बड़ी संख्या में यात्री बसों का इंतजार करते दिखे। यात्रियों ने बताया कि वे कई घंटों से बसों का इंतजार कर रहे हैं। रक्षा बंधन के त्यौहार के कारण, बसें पीछे से ही भरकर आ रही हैं। कुछ यात्रियों ने यह भी शिकायत की कि कुछ बस चालक बसें रोक ही नहीं रहे हैं।