Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

पति की हत्या कर श*व सिलेंडर में डालने वाली घटना की क्या है पूरी सच्चाई? | Viral News | Rewa

Balaghat, Balaghat | Jul 14, 2026

MORE NEWS

Kashi, Mathura और Sambhal के विवाद पर Supreme Court के फैसले को Hindu Muslim पक्ष ने क्यों ठुकराया?

Kashi, Mathura और Sambhal के विवाद पर Supreme Court के फैसले को Hindu Muslim पक्ष ने क्यों ठुकराया?

Balaghat, Balaghat | Jul 14, 2026

दतीया मे नरोत्तम मिश्रा का छलका दर्द #viralshorts #narottammishra #datiawale

दतीया मे नरोत्तम मिश्रा का छलका दर्द #viralshorts #narottammishra #datiawale

Balaghat, Balaghat | Jul 13, 2026

#बालाघाट 
डायरिया रोको अभियान: बिरसा के सुरवाही, गोरखपुर और गर्राटोला में पेयजल की गुणवत्ता जांची, ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
बालाघाट जिले में जलजनित बीमारियों की रोकथाम एवं ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग द्वारा डायरिया रोको अभियान के अंतर्गत लगातार जनजागरूकता एवं जल गुणवत्ता परीक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कार्यपालन यंत्री श्री बी.एल. उइके के निर्देशन में पीएमयू समन्वयक श्रीमती शीतल मिश्रा एवं श्री हरीश झा तथा ब्लॉक समन्वयक श्री फनीश रंगारे ने विकासखंड बिरसा के ग्राम सुरवाही, गोरखपुर एवं गर्राटोला की ग्राम पंचायतों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का भ्रमण कर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित कीं।

अभियान के दौरान विभागीय टीम ने ग्रामीणों की उपस्थिति में फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) के माध्यम से पेयजल स्रोतों के पानी की गुणवत्ता की जांच की। परीक्षण के दौरान पानी की रासायनिक शुद्धता का आकलन किया गया तथा ग्रामीणों को स्वयं एफटीके किट का उपयोग कर पानी की जांच करने की विधि भी सिखाई गई, ताकि वे समय-समय पर अपने पेयजल की गुणवत्ता का परीक्षण कर दूषित पानी के सेवन से बच सकें।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को हैंड वॉश के छह चरणों का व्यावहारिक प्रदर्शन कर सही तरीके से हाथ धोने की जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि भोजन बनाने और खाने से पहले तथा शौच के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने की आदत अपनाकर डायरिया सहित अनेक जलजनित बीमारियों से प्रभावी बचाव किया जा सकता है।
समन्वयकों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे हमेशा स्वच्छ एवं ढककर रखा गया पेयजल ही उपयोग करें, जल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें तथा गंदगी दिखाई देने पर तत्काल उसकी सफाई करें। उन्होंने कहा कि सजगता, स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल का उपयोग ही डायरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम का सबसे प्रभावी उपाय है। 

पीएचई विभाग ने बताया कि डायरिया रोको अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न गांवों में जल गुणवत्ता परीक्षण, स्वच्छता जागरूकता और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की गतिविधियां निरंतर जारी रहेंगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जलजनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minphemp #healthminmp

#बालाघाट डायरिया रोको अभियान: बिरसा के सुरवाही, गोरखपुर और गर्राटोला में पेयजल की गुणवत्ता जांची, ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक बालाघाट जिले में जलजनित बीमारियों की रोकथाम एवं ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग द्वारा डायरिया रोको अभियान के अंतर्गत लगातार जनजागरूकता एवं जल गुणवत्ता परीक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कार्यपालन यंत्री श्री बी.एल. उइके के निर्देशन में पीएमयू समन्वयक श्रीमती शीतल मिश्रा एवं श्री हरीश झा तथा ब्लॉक समन्वयक श्री फनीश रंगारे ने विकासखंड बिरसा के ग्राम सुरवाही, गोरखपुर एवं गर्राटोला की ग्राम पंचायतों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का भ्रमण कर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित कीं। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने ग्रामीणों की उपस्थिति में फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) के माध्यम से पेयजल स्रोतों के पानी की गुणवत्ता की जांच की। परीक्षण के दौरान पानी की रासायनिक शुद्धता का आकलन किया गया तथा ग्रामीणों को स्वयं एफटीके किट का उपयोग कर पानी की जांच करने की विधि भी सिखाई गई, ताकि वे समय-समय पर अपने पेयजल की गुणवत्ता का परीक्षण कर दूषित पानी के सेवन से बच सकें। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को हैंड वॉश के छह चरणों का व्यावहारिक प्रदर्शन कर सही तरीके से हाथ धोने की जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि भोजन बनाने और खाने से पहले तथा शौच के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने की आदत अपनाकर डायरिया सहित अनेक जलजनित बीमारियों से प्रभावी बचाव किया जा सकता है। समन्वयकों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे हमेशा स्वच्छ एवं ढककर रखा गया पेयजल ही उपयोग करें, जल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें तथा गंदगी दिखाई देने पर तत्काल उसकी सफाई करें। उन्होंने कहा कि सजगता, स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल का उपयोग ही डायरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम का सबसे प्रभावी उपाय है। पीएचई विभाग ने बताया कि डायरिया रोको अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न गांवों में जल गुणवत्ता परीक्षण, स्वच्छता जागरूकता और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की गतिविधियां निरंतर जारी रहेंगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जलजनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minphemp #healthminmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026

#बालाघाट 
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बालाघाट में तीन दिवसीय एआई फैकल्टी डेवलपमेंट प्रशिक्षण संपन्न

 शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बालाघाट में 9 से 11 जुलाई 2026 तक Bhartcare एवं IBM के संयुक्त सहयोग से तीन दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फैकल्टी डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता की नवीनतम तकनीकों से परिचित कराते हुए शिक्षण, अनुसंधान एवं प्रशासनिक कार्यों में एआई के प्रभावी और उत्तरदायित्वपूर्ण उपयोग के लिए सक्षम बनाना था।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य श्री आर. एम. सोनवे सहित विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को जनरेटिव एआई, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, आधुनिक एआई टूल्स तथा उनके व्यावहारिक उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई।

एआई टेक्नोलॉजी ट्रेनर श्री प्रमेय तिवारी ने लाइव डेमो एवं हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को विभिन्न एआई आधारित अनुप्रयोगों का व्यावहारिक अभ्यास कराया। इस दौरान शिक्षण, मूल्यांकन, कार्यालयीन कार्यों, शैक्षणिक प्रबंधन, कंटेंट निर्माण, प्रस्तुतीकरण, दस्तावेज़ तैयार करने, डेटा विश्लेषण, प्रश्न-पत्र निर्माण तथा शिक्षण सामग्री विकसित करने में एआई के उपयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों में उभरती हुई कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीकों के प्रति जागरूकता एवं तकनीकी दक्षता का विकास हुआ। कार्यक्रम के समापन अवसर पर महाविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी श्री शैलेष सिन्ह ने Bhartcare, IBM एवं प्रशिक्षक श्री प्रमेय तिवारी का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 तथा डिजिटल शिक्षा के वर्तमान परिदृश्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ज्ञान प्रत्येक शिक्षक के लिए समय की आवश्यकता बन गया है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों की कार्यकुशलता, नवाचार क्षमता और तकनीकी दक्षता को नई दिशा प्रदान करते हैं, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं उद्योगोन्मुखी तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

#CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP  #mintechnicalmp

#बालाघाट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बालाघाट में तीन दिवसीय एआई फैकल्टी डेवलपमेंट प्रशिक्षण संपन्न शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बालाघाट में 9 से 11 जुलाई 2026 तक Bhartcare एवं IBM के संयुक्त सहयोग से तीन दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फैकल्टी डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता की नवीनतम तकनीकों से परिचित कराते हुए शिक्षण, अनुसंधान एवं प्रशासनिक कार्यों में एआई के प्रभावी और उत्तरदायित्वपूर्ण उपयोग के लिए सक्षम बनाना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य श्री आर. एम. सोनवे सहित विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को जनरेटिव एआई, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, आधुनिक एआई टूल्स तथा उनके व्यावहारिक उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। एआई टेक्नोलॉजी ट्रेनर श्री प्रमेय तिवारी ने लाइव डेमो एवं हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को विभिन्न एआई आधारित अनुप्रयोगों का व्यावहारिक अभ्यास कराया। इस दौरान शिक्षण, मूल्यांकन, कार्यालयीन कार्यों, शैक्षणिक प्रबंधन, कंटेंट निर्माण, प्रस्तुतीकरण, दस्तावेज़ तैयार करने, डेटा विश्लेषण, प्रश्न-पत्र निर्माण तथा शिक्षण सामग्री विकसित करने में एआई के उपयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों में उभरती हुई कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीकों के प्रति जागरूकता एवं तकनीकी दक्षता का विकास हुआ। कार्यक्रम के समापन अवसर पर महाविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी श्री शैलेष सिन्ह ने Bhartcare, IBM एवं प्रशिक्षक श्री प्रमेय तिवारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 तथा डिजिटल शिक्षा के वर्तमान परिदृश्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ज्ञान प्रत्येक शिक्षक के लिए समय की आवश्यकता बन गया है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों की कार्यकुशलता, नवाचार क्षमता और तकनीकी दक्षता को नई दिशा प्रदान करते हैं, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं उद्योगोन्मुखी तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #mintechnicalmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026

पति की हत्या कर श*व सिलेंडर में डालने वाली घटना की क्या है पूरी सच्चाई? | Viral News | Rewa - Balaghat News