चित्रकोट विधायक विनायक गोयल तेली मारेंगा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नैनमुर एवं मारेगा टीम के मध्य खेला गया,जिसमें नैनमुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। विधायक विनायक गोयल ने विजयी टीम को प्रथम पुरुष्कार के रूप में ईनामी राशि ₹50,000/- प्रदान किया ।