हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन, मुख्य बाजार में छबील का आयोजन
भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर रविवार को हनुमानगढ़ टाउन व जंक्शन क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान भगवान परशुराम के जयकारों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।