रिखिया राजदह गांव में सोमवार को पुराने रंजिश में पड़ोसी ने सुरेंद्र दास के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। जिसका इलाज देर शाम करीब 7:30 बजे कटोरिया रेफरल में कराया गया। घटना को लेकर जख्मी की पत्नी ने जमदाहा ओपी में गांव के ही बालि दास, विकास दास सहित अन्य के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराया है।