अमरोहा: अमरोहा कलेक्ट में जिला अधिकारी ने 135वीं अंबेडकर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई
Amroha, Amroha | Apr 14, 2026 आज 14 अप्रैल दिन मंगलवार को पूरे देश भर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जा रही है ,वहीं अमरोहा में डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ उत्सव के रूप में मनाई गई। कलेक्ट्रेट, विकास भवन सहित जनपद की सभी तहसीलों में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।