पन्ना: मौत का हाइवे बना SH-49: कछुआ चाल निर्माण और भारी वाहनों के तांडव से जनता त्रस्त, कभी भी बड़ा हादसा!
Panna, Panna | Jun 8, 2026 पन्ना के स्टेट हाईवे-49 पर पुरैना से पगरा के बीच कछुआ गति से चल रहा सीसी सड़क निर्माण और जेके प्लांट के भारी वाहनों की बेधड़क आवाजाही आम जनता के लिए बड़ी मुसीबत बन चुकी है। नियम ताक पर रखकर दौड़ते ट्रकों के कारण लगातार जाम और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की मांग की है।