अरथूना: सरेड़ी-बड़ी लक्ष्मी नारायण मंदिर चौक एवं होली चौक पर नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
सरेड़ी बड़ी के लक्ष्मी नारायण मंदिर चौक पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।सोमवार रात 8 बजे मिली जानकारी अनुसार बाल गणेश मंडल एवं नवयुवक मंडल के द्वारा मंदिर में आकर्षक श्रृंगार किया गया है,। प्रतिदिन माता जी का अलग-अलग वस्त्र आभूषण से श्रृंगार किया जा रहा है। ब्राह्मणों द्वारा प्रतिदिन भोग, आरती, प्रसाद वितरण किया।