शिकोहाबाद: थाना उत्तर क्षेत्र सत्कार टॉकीज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल निकलते समय एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
थाना दक्षिण क्षेत्र महावीर नगर निवासी धर्मेंद्र शर्मा सत्कार टाकीज के पास किसी शादी फंक्शन में गए थे। सोमवार रात नौ बजे करीबन लौटकर आते वक्त सत्कार टाकीज के आस पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे गंभीर घायल हो गए। जिन्हें 108 एम्बुलेंस के माध्यम से परिजन उपचार को जिला अस्पताल लेकर आये। जहा से परिजन प्राइवेट अस्पताल लेकर गए।