शिकोहाबाद: बनकट रोड आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रक की चपेट में आने से कार सवार व्यक्ति गंभीर घायल, आगरा किया गया रैफर
न्यू आगरा निवासी राजीव कुमार विश्वकर्मा स्थानीय व्यक्ति की कार बुक कर उसमें सवार होकर सोमवार सुबह लखनऊ के लिये निकले थे। फिरोजाबाद सीमा में प्रवेश करने पर बनकट रोड आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे करीबन ट्रक ने चपेट मार दी। जिससे उक्त सवार व्यक्ति राजीव गंभीर घायल हो गया, जबकि चालक बाल बाल बच गया।