बालोद: बालोद में पेट्रोल-डीजल संकट गहराया, कई पंपों में ईंधन खत्म; लंबी कतारों से बिगड़ी व्यवस्था
Balod, Balod | May 14, 2026 बालोद जिले में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई प्रभावित होने के बाद ईंधन संकट गहराने लगा है। गुरुवार को जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में हालात चिंताजनक नजर आए। शहर के दल्ली चौक स्थित भाटिया पेट्रोल पंप पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जबकि कई पेट्रोल पंपों में “पेट्रोल-डीजल उपलब्ध नहीं” के बोर्ड लगा दिए गए। अचानक बढ़ी मांग और सीमित सप्लाई के